What is cloud hosting - क्लाउड होस्टिंग क्या है ?


cloud hosting kya hoti hai ? क्लाउड होस्टिंग क्या है ?

नमस्कार  दोस्तों। हमारी इस पोस्ट का विषय है cloud hosting kya hoti hai ? क्लाउड होस्टिंग क्या होती है ?और इसके क्या फायदे हैं?
दोस्तों जो भी नया ब्लॉगर है, उसे यहां तो पता होगा कि वह होस्टिंग क्या होती है? और वह कितने प्रारूपों में हमें मिल जाती है। जैसे कि
1) शेयर वेब होस्टिंग,
2) vps वेब होस्टिंग,
और 3) डेडिकेटेड वेब होस्टिंग।
क्योंकि इनके द्वारा ही आपके ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत होती है। परंतु वेब होस्टिंग दुनिया में एक नई टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है। जिसका नाम है क्लाउड होस्टिंग।
कई सारे नए ब्लॉगर इस होस्टिंग को लेकर दुविधा में रहते हैं। इस पोस्ट में मैं उनकी क्लाउड होस्टिंग को लेकर दुविधा को दूर करने जा रहा हूं ।आखिर यह cloud hosting kya hoti hai ? क्लाउड होस्टिंग क्या है?  और इसके फायदे क्या है? और आज के दौर में इसके बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
सबसे पहले तो यह जान लेते है कि :-

cloud hosting kya hoti hai ? 


क्लाउड होस्टिंग में आपकी वेबसाइट का डाटा अलग-अलग सरवर पर स्टोर होता है। यह वेब होस्टिंग की पुरानी पद्धति से बिल्कुल अलग है। जहां पर आपका डाटा एक ही सर्वरस पर स्टोर होता था। क्लाउड वेब होस्टिंग में अलग-अलग जगह के सर्वरस पर वर्चुअल सर्वरस तैयार किए जाते हैं। और उन्हें जोड कर एक क्लस्टर तैयार किया जाता है।
आपका डेटा कई सारे वर्चुअल सर्वर पर स्टोर होता है। और यह सारे वर्चुअल सर्वर किसी ने किसी एक फिजिकल सर्वर से प्राप्त किए गए होते हैं। और जब भी इनमें से कोई भी एक सरवर ऑफलाइन हो जाता है या खराब हो जाता है। तो भी आपका data कार्य करता रहेगा क्योंकि आपके और दूसरे सरवर ऑनलाइन रहते हैं कार्यान्वित होते रहते हैं।

cloud hosting क्लाउड होस्टिंग का लचिलापन:-

क्लाउड होस्टिंग में होस्टिंग प्रोवाइडर आपको जरूरत के अनुरूप होस्टिंग प्रदान कराता है। जिसके कारण आपको अनावश्यक रूप से अत्यधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

cloud hosting क्लाउड होस्टिंग का लोडिंग टाइम:-

क्लाउड होस्टिंग का लोडिंग टाइम भी कम होता है। क्योंकि यह अलग-अलग सर्वर पर आपके डाटा को स्टोर करके रखती है। और जो यूजर जिस सर्वर के करीब होगा वह उससे ही उसे डाटा प्रदान कर आती है। जिसके कारण आपकी वेबसाइट का लोडिंग टाइम कम हो जाता है ।
क्लाउड होस्टिंग में बैंडविथ की दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि सारे सर्वर मिलकर बैंडविथ को शेयर करते हैं। जैसे ही किसी सर्वर की बैंडविथ खत्म हो जाती है ।तो दूसरे सर्वर से आपकी वेबसाइट को बैंडविथ प्रदान करने लगते हैं।
इस प्रकार आपकी वेबसाइट का पीक लोड का समाधान हो जाता है। दोस्तों यही इस होस्टिंग की खासियत है कि इसमें सारे सर्वर अपने रिसोर्सेज को शेयर करते हैं एक दूसरे को प्रदान करते हैं।

क्लाउड होस्टिंग से होने वाले फायदे:-

1) भरोसेमंद होती है: जैसा कि मैं पहले आपको बता ही चुका हूं अगर आपके cloud hosting के सारे सर्वर में से कोई एक सर्वर ऑफलाइन हो जाता है तो उसकी भरपाई दूसरे सर्वर द्वारा आसानी से हो जाती है।  जिसके कारण आपकी वेबसाइट ऑफलाइन नहीं होती है। और आपकी वेबसाइट ऑनलाइन रहती है।
2) आपकी वेबसाइट के लिए बैंडविथ की कमी नहीं होती है।
3) वर्चुअल प्राइवेट सर्वर VPS वेब होस्टिंग और डेडिकेटेड वेब होस्टिंग के मुकाबले यह सस्ती होती है। और आपको अपनी वेबसाइट के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
4) कई सारे सर्वर पर आपके डेटा होने की वजह से आपकी वेबसाइट को एक प्रकार से अच्छी सिक्योरिटी प्रदान करती है। जिससे आपके डेटा करप्ट होने का खतरा कम रहता है।
5) लोडिंग टाइम: यह आपकी वेबसाइट को अच्छा लोडिंग टाइम प्रदान कराती है।
6) ट्रैफिक स्केलेबिलिटी: दोस्तों cloud hosting  के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक के लोड से बेफिक्र हो सकते हैं। इस होस्टिंग में वेबसाइट को एक बहुत ही बढ़िया फीचर मिलता है।  वह है ट्रैफिक स्केलेबिलिटी।
जैसे ही आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता है। तो सारे सर्वरआपकी वेबसाइट को ज्यादा बैंडविथ प्रदान करने लगता है। जिसके कारण आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक के कारण क्रैश होने का खतरा नहीं रहता है।
दोस्तों मैं आपसे बस यही कहना चाहूंगा कि cloud hosting उभरती हुई टेक्नोलॉजी है। जिसका प्रयोग कई सारे वेब मालिक करने लगे हैं।
और उम्मीद करता हूं इस पोस्ट के माध्यम से आपको भी cloud hosting kya hoti hai ? क्लाउड होस्टिंग क्या है? उसके बारे में पता चल गया होगा।
धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post