8GB रैम और Snapdragon 750G के साथ वेबसाइट पर आया Redmi Note 9 Pro 5G, 26 नंवबर को होगा लॉन्च

 


Redmi Note 9 


Redmi Note 9 सीरीज भारत सहित कई मार्केट में दस्तक दे चुकी है। लेकिन अभी तक Xiaomi ने अपनी घरेलू मार्केट में इस सीरीज को पेश नहीं किया है क्योंकि कंपनी चीन में इस सीरीज को 5G के साथ पेश करने वाली है। Xiaomi ने हाल ही में पुष्टी की है कि Redmi Note 9 5G और इसके प्रो वेरिएंट को चीन में 26 नंवबर को लॉन्च किया जाएगा। 5जी कनेक्टिविटी के अलावा फोन में ग्लोबल रेडमी नोट 9 मॉडल की तुलना में कुछ अन्य अंतर देखने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, इसी कारण Redmi Note 9 5G भारत सहित अन्य ग्लोबल बाज़ारों में Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। अब Redmi Note 9 Pro 5G के लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर सामने आई है।

बेंचमार्किंग साइट Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Redmi Note 9 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट होगा। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया जाएगा। साथ ही बेंचमार्किंग साइट पर सामने आया है कि रेडमी नोट 9 प्रो 5जी में 8GB की रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इतना ही नहीं डिवाइस को सिंगल-कोर में 645 अंक और मल्टी कोर में 1963 अंक मिले हैं।




टेना लिस्टिंग

इसके अलावा गीकबेंच रिपोर्ट से सामने आया है कि Redmi Note 9 Pro 5G कुछ समय पहले लॉन्च हो चुके Mi 10T Lite का रिब्रांडेड वर्जन होगा। रेडमी नोट 9 5जी को मॉडल नंबर M2007J22C के साथ हाल ही में TENAA पर देखा गया था। फोन के 6.53 इंच के फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Note 9 5G में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। 


कीमत

कुछ समय पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि रेडमी नोट 9 5जी को 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Redmi Note 9 Pro 5G की कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपए) हो सकती है।


शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो 5जी स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.2 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 750जी
6 जीबी रैम

डिसप्ले
6.67 इंच (16.94 सेमी)
395 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी

कैमरा
108 + 8 + 2 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
16 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी
4820 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
नॉन रिमूवेबल
शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो 5जी प्राइस, लॉन्च की तारीख

एक्सपेक्टेड प्राइस: रु. 19,999
रिलीज की तारीख: November 26, 2020 (अनौपचारिक)
वेरियंट: 6 जीबी रैम / 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति: आने वाला है

Post a Comment

Previous Post Next Post