हेल्लो दोस्तों, अगर आप कंप्यूटर में एक दम beginner हैं और आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप का स्वागत है हमारी एक बिलकुल नयी सीरीज में जिस में आप कंप्यूटर के बारे में कुछ बेसिक चीज़े जैसे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बेसिक्स आदि सीख सकते है इस सीरीज में आज हम सबसे पहले हार्डवेयर क्या है? What is computer hardware के बारे में जानेंगे तो आइये शुरुआत करते हैं सॉफ्टवेयर की एक बेसिक सी परिभाषा (definition) के साथ।
Hardware :-
आप सभी जानते ही हैं की कंप्यूटर दो चीजों से मिलकर बनता है जिनमे से एक होता है Software जिसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके है और दूसरा होता है कंप्यूटर हार्डवेयर जिसके बारे में हम बात करेंगे। हार्डवेयर कंप्यूटर का वह भाग है जिसे हम देख सकते है छु सकते है यानी कंप्यूटर के physical parts।
हार्डवेयर के बिना कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का कोई मतलब नहीं। हार्डवेयर की मदद से ही हमारे काम पुरे हो पाते है हार्डवेयर की मदद से ही हम कंप्यूटर को आदेश दे पाते है।
अगर हम कंप्यूटर को देखें तो कंप्यूटर कुछ भी नहीं बस हार्डवेयर से मिलकर बनी एक machine है जिसमे अलग अलग तरह के components लगे हुए है जैसे आपका monitor, keyboard, mouse आदि सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा है तो कंप्यूटर उसका शरीर है जैसे बिना शरीर के आत्मा का और बिना आत्मा के शरीर का कोई मतलब नहीं वैसे ही बिना हार्डवेयर के सॉफ्टवेयर का और बिना सॉफ्टवेयर के हार्डवेयर का कोई मतलब नहीं है।
हार्डवेयर के प्रकार । Types of hardware
कंप्यूटर हार्डवेयर के अंतर्गत दो तरह के devices आते है input devices और output devices। आइये जानते है इनके बारे में।
Input devices
Input devices उन devices को कहा जाता है जिनके द्वारा हम कंप्यूटर को आदेश देते है यानी इन devices के जरिये हम कंप्यूटर को कोई काम देते है जैसे हमने अपने माउस के जरिये किसी फाइल पर क्लिक किया मतलब आपने कंप्यूटर को माउस के जरिये एक input दिया और माउस यहाँ पर input device है।
कुछ बेसिक input devices के बारे में।
अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर हैं तब तो आप इस hardware को रोजाना इस्तेमाल करते होंगे और आप जानते ही होंगे की इस छोटे से device के बिना डेस्कटॉप कंप्यूटर का चलना लगभग नामुनकिन है।
माउस एक छोटा सा input device होता है जिसके जरिये हम अपने कंप्यूटर को आसानी से ऑपरेट कर पाते है माउस का आविष्कार सन 1970 में अमेरिकिय वैज्ञानिक Douglas Engelbart द्वारा किया गया था। माउस के आविष्कार के बाद से ही कंप्यूटर की दुनिया आधुनिक बनी है।
Keyboard
![]() |
| Keyboard |
Keyboard को हम लैपटॉप, डेस्कटॉप, टेबलेट, टाइपराइटर और लगभग हर उस device में इस्तेमाल करते है जिसमे हमें कुछ टाइप करने की या लिखने की जरूरत पड़ती है। keyboard के जरिये ही हम कंप्यूटर में कुछ लिख पाते है यानी हम अपना सारा डाटा keyboard की मदद से ही बनाते है यहाँ तक की हम अपने कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर भी हम keyboard की मदद से ही बना पाते है।
keyboard को पहले सिर्फ टाइपराइटर में use किया जाता था। keyboard बहुत तरह के होते है लेकिन QWERTY keyboard सबसे ज्यादा use होने बाला keyboard है आप जो keyboard use करते है बो भी QWERTY ही है। इसने मार्किट में इतनी जगह बना ली है की कोई और keyboard मार्किट में इसकी जगह ले ही नहीं पाया। Keyboard भी कंप्यूटर के सबसे ज्यादा use होने बाले हार्डवेयर में से एक है।
Microphone
Microphone का use भी हम सभी use करते है अगर आप नहीं जानते की आप इसको कहाँ use करते है तो में आपको बता दूं की जब आप किसी को भी अपने मोबाइल के द्वारा कॉल करते है तो वह कॉल दो हार्डवेयर की मदद से संभव हो पाती है एक तो स्पीकर जिसकी बजह से आप सामने बाले की आवाज़ सुन पाते है और दूसरा Microphone जिसकी मदद से आप सामने वाले को अपनी आवाज़ भेज पाते है। इसे Mic (माइक) भी कहा जाता है।
Output devices
Output devices यानी वे devices जो कंप्यूटर द्वारा पूरे किये गए कार्यो की सूचना देते है या कुछ परिणाम देते है उन्हें output devices कहा जाते है जैसे की आपने कंप्यूटर में माउस के द्वारा किसी फाइल पर क्लिक करते हैं तो कंप्यूटर उस फाइल को खोल कर तुरंत आपके monitor पर आपको दिखा देता है यानी आपके आदेश देने पर उस file को computer monitor के द्वारा output के रूप में आपको दिखा देता है।
कुछ बेसिक output devices
Monitor
![]() |
| Monitor |
Monitor को तो लगभग आप सभी ने देखा भी होगा और शायद यह भी जानते होंगे की इसका क्या काम होता है। monitor एक ऐसा output device है जिसके जरिये हम कंप्यूटर के अंदर होने वाली प्रक्रियाओं को अपनी आँखों से देख पाते है यह भी उन हार्डवेयर में से एक है जिनके बिना हम कंप्यूटर को use नहीं कर सकते। monitor दो तरह के होते है।
CRT monitor और LCD monitor CRT monitor को शायद ही कोई आजकल use करता होगा यह monitor साइज़ में बहुत भारी, मोटा और ज्यादा बिजली लेने बाला होता है यह एक पुरानी तकनीक है इसके आलावा LCD monitor एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है जिसे आजकल ज्यादातर use करते है। यहाँ तक की अपने smartphone और लैपटॉप में भी इसी monitor को use करते है।
Printer
![]() |
| Printer |
प्रिंटर को तो आप सभी ने अपने किसी न किसी काम के लिए इस्तेमाल किया होगा। प्रिंटर की मदद से हम कंप्यूटर में डिजिटल रूप से राखी हुई images या text फाइलों को रियल वर्ल्ड में ला पाते है।
Speaker
Speaker को तो आपने इस्तेमाल किया ही होगा क्यूंकि यह भी कंप्यूटर का एक बहुत ही popular hardware है और इसे हम कई जगहों पर इस्तेमाल करते हैं। इसको हम ज्यादातर गाने सुनने के लिए, ऑडियो सुनने के लिए या कॉल करने के लिए इस्स्तेमाल करते है।
इनके अलावा कंप्यूटर में कुछ ऐसे भी devices होते है जो इन दोनों श्रेणियों में आते है यानी जो input और output दोनों काम करते है। जैसे आपके कंप्यूटर का हार्डडिस्क या pendrive हार्डडिस्क का इस्तेमाल हम अपने डाटा को store करके रखने के लिए करते है इसमें से हम डाटा रीड भी कर सकते है और राइट भी इसी लिए यह दोनों तरह का हार्डवेयर है। pendrive भी कुछ इस तरह ही काम करता है यह हार्ड डिस्क का ही एक छोटा version है।
दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है की आप सभी को हार्डवेयर क्या है? What is computer hardware इस बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी और Hardware और इसकी परिभाषा और प्रकारों के बारे में जानकारी मिल गयी होगी अगर हाँ तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में कुछ जानने को मिले और अगर आपको इस तरह की और भी पोस्ट पड़नी है और technology में इंटरेस्ट है तो हमें हमारे सोशल एकाउंट्स पर भी जरूर follow करें ताकि आप हमारी लेटेस्ट पोस्ट सबसे पहले पड़ पाएं।
इसके अलावा अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं मुझे जान कर और उनका जवाब देकर मुझे बहुत ख़ुशी 😊 होगी। और अगर आपको इस ब्लॉग के बारे में कुछ जरूरी बताना है तो हमें हमारे Contact us पेज से भी भेज सकते हैं।
👉 अन्य कोर्सेस
दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है की आप सभी को हार्डवेयर क्या है? What is computer hardware इस बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी और Hardware और इसकी परिभाषा और प्रकारों के बारे में जानकारी मिल गयी होगी अगर हाँ तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में कुछ जानने को मिले और अगर आपको इस तरह की और भी पोस्ट पड़नी है और technology में इंटरेस्ट है तो हमें हमारे सोशल एकाउंट्स पर भी जरूर follow करें ताकि आप हमारी लेटेस्ट पोस्ट सबसे पहले पड़ पाएं।
इसके अलावा अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं मुझे जान कर और उनका जवाब देकर मुझे बहुत ख़ुशी 😊 होगी। और अगर आपको इस ब्लॉग के बारे में कुछ जरूरी बताना है तो हमें हमारे Contact us पेज से भी भेज सकते हैं।
Tag - हार्डवेयर क्या है, computer hardware, what is hardware, computer devices, computer basics





Post a Comment